Breaking News
recent

तालाब में मिला लापता बालक का शव

मासलपुर. कस्बे की जाटव बस्ती से एक दिन पहले घर से लापता हुए ८ वर्षीय बालक का शव बुधवार दोपहर कस्बे की मस्जिद के समीप तालाब में तैरता मिला। बालक का शव मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुबह तालाब के समीप से गुजर रहे लोगों को शव तैरता दिखाई दिया था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल मीणा व थानाधिकारी श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाला। बालक के कपडे व चप्पलें तालाब के किनारे मिली।
शव की शिनाख्त मासलपुर करुबा निवासी प्रिन्स पुत्र विनोद बैरागी के रूप में हुई है। तालाब में बालक का शव मिलने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई।
गौरतलब है, कि प्रिन्स मंगलवार को ४ बजे घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था। पुलिस ने बताया कि शव का बिसरा संकलित कर एफएसएल टीम को जांच के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया बालक की मौत नहाने जाने के दौरान तालाब में डूबने से होना माना जा रहा है।
इधर बालक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
फोटो एमपी ०४०४सीए...कस्बे की मस्जिद के समीप के तालाब में बालक का शव मिलने पर जमा भीड़ व मौके पर मौजूद पुलिस।
तालाब में मिला लापता बालक का शव
मासलपुर. कस्बे की जाटव बस्ती से एक दिन पहले घर से लापता हुए ८ वर्षीय बालक का शव बुधवार दोपहर कस्बे की मस्जिद के समीप तालाब में तैरता मिला। बालक का शव मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुबह तालाब के समीप से गुजर रहे लोगों को शव तैरता दिखाई दिया था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल मीणा व थानाधिकारी श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाला। बालक के कपडे व चप्पलें तालाब के किनारे मिली।
शव की शिनाख्त मासलपुर करुबा निवासी प्रिन्स पुत्र विनोद बैरागी के रूप में हुई है। तालाब में बालक का शव मिलने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई।
गौरतलब है, कि प्रिन्स मंगलवार को ४ बजे घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था। पुलिस ने बताया कि शव का बिसरा संकलित कर एफएसएल टीम को जांच के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया बालक की मौत नहाने जाने के दौरान तालाब में डूबने से होना माना जा रहा है।
इधर बालक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.