Breaking News
recent

राहुल गांधी की सभा के लिए जुटने लगी भीड़, नेता भी पहुंचे

राहुल गांधी की सभा के लिए जुटने लगी भीड़, नेता भी पहुंचे
लम्बे समय बाद एक गाड़ी में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज प्रद्युम्नसिंह व रवीन्द्र सिंह बोहरा
धौलपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सैंपऊ के पास बसई नबाव मार्ग पर होने वाली सभा के लिए भीड़ का जुटना शुरू हो गया है। वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रमेश मीणा, बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा, पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक रवीन्द्र सिंह बोहरा भी सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि प्रद्युम्नसिंह व रवीन्द्र सिंह बोहरा दोनों चचेरे भाई हैं और लम्बे समय बाद एक साथ एक ही गाड़ी में पहुंचे हैं। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं बाड़ी विधायक गिर्राजसिंह मलिंगा व राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा भी कुछ देर में पहुंचने वाले हैं। सभा स्थल पर करीब 30 हजार कुर्सियां लगाई हुई हैं। सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडेय भी सम्बोधित करेंगे। इसके लिए सभा स्थल के पास दो हेलीपैड बनाए गए हैं। जिनमें से एक राहुल गांधी के लिए तथा दूसरा मुख्यमंत्री के लिए बनाया गया है। भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात हैं। लोगों को चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी संजय जाटव के समर्थन में सभा करने आ रहे हैं। सभा में धौलपुर जिले के अलावा, करौली, भरतपुर जिले से भी कार्यकर्ता व लोग भी पहुंचेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.