खंडेला. ग्राम गुरारा के पास स्थित अरावली की पहाड़ी के वन क्षेत्र में मंगलवार को अचानक आग लग जाने से करीब एक हेक्टर की वनस्पति व वन्य जीव जंतु जल गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस को दी तो दमकल की गाड़ी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची पर रास्ता नहीं होने के कारण दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। वनपाल घासीराम ने बताया कि ग्राम गुरारा से सेवली मार्ग पर स्थित अरावली की पहाड़ी के वन क्षेत्र में दोपहर को आग लग गई थी।आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया था। गौरतलब है कि रविवार को भी कस्बे से गुरारा मार्ग पर आग लग गई थी, जिसमें करीब 10 हैक्टर वनस्पती जलकर स्वाहा हो गई थी। आखिर आग क्यों ओर कैसे लगी ये अभी भी एक पहेली ही बनी हुई है।
विधायक ने की रेलवे से ट्रेन चलाने की मांग
फतेहपुर. शेखावाटी से लंबी दूरी की ट्रेन चलाने व फतेहपुर को दुरगामी स्टेशन से जोडऩे के लिए विधायक हाकम अली खान ने जयपुर के उत्तर पश्चिम रेल मंडल कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक ने बताया कि उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर सीकर रेल खंड के आमान परिवर्तन कार्य का शिलान्यास 26 फरवरी 2011 को फतेहपुर शेखावाटी में हुआ था। अब इस लाइन का कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में अब चूरू-सीकर-फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन से मुंबई, कोलकाता, चेन्नई सहित देशभर के लिए यात्री ट्रेन चलाई जाए। रेलवे मंडल प्रबंधक उत्तर पश्चिमी रेलवे ने विधायक हाकम अली खां को जल्द ही नई यात्री गाड़ी शुरू करने मे आश्वासन दिया।
demo pics





No comments:
Post a Comment