नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुछ ही देर में अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। इसमें पार्टी द्वारा किए गए वादों व उपलब्धियों का गुणगान होगा। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार के संकल्प पत्र में कांग्रेस के मैनिफेस्टो को टक्कर देती हुई कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में घोषणा कर सकती है जिससे सीधे-सीध मतदाता प्रभावित हों।
हालांकि अभी तक सूत्रों के हवाले से जो खबरें सामने आई हैं उसके मुताबिक संकल्प पत्र में पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तीकरण पर खास जोर दे सकती है। किसानों के लिए जो सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है वह है मासिक पेंशन योजना शुरू करने का वादा। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाजपा प्रमुखता के साथ कुछ वादा कर सकती है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at BJP headquarters, the party will release their manifesto for #LokSabhaElections2019 shortly. pic.twitter.com/f71GqU58Ly
— ANI (@ANI) April 8, 2019
भाजपा ने जारी की सूची.. प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर तय किए चुनाव संयोजक और प्रभारी
इन विषयों पर होगा खास जोर
बता दें कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में कांग्रेस के मैनिफेस्टो के काट के तौर पर कुछ ऐसी योजनाओं का वादा कर सकती है, जो सीधे-सीधे मतदाता को लुभाए। जैसे की कांग्रेस ने अपनी 'न्याय योजना' के आधार पर मतदाताओं और किसानों को लुभाने का प्रयास किया था।
ऐसा माना जा रहा है कि रोजगार के मामले में भाजपा स्वरोजगार को लेकर कुछ योजनाएं पेश कर सकती है। इसके अलावा सवर्ण वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण को लेकर भी बातें रख सकती है। किसानों के लिए मासिक पेंशन योजना का वादा कर सकती है। साथ ही मंत्रि परिषद में महिलाओं को 15 फीसदी आरक्षण संवैधानिक अधिकार, तो सुरक्षा संबंधी आयोगों में 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि इन सबके अलावा कई मामलों पर कांग्रेस के मैनिफेस्टो को कमतर बताने के उद्देश्य से कई अन्य योजनाओं को लागू करने का वादा किया जा सकता है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.





No comments:
Post a Comment