Breaking News
recent

तेलपीखेड़ा में महिला दौड़ व मानव शृंखला बनाई, मतदाताओं को किया जागरूक

सिरोही. क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में तेलपीखेड़ा में शनिवार को महिला दौड़ व मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इसमें अमिया प्रथम, शारदा द्वितीय व सावली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नवमतदाताओं में ललिता कुमारी, सोनिया व देवली को शपथ दिलवाकर अन्य मतदाताओं को प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। फील्ड आउटरीच ब्यूरो के नरेन्द्र कुमार ने मतदान का महत्व समझाया। लोक सम्पर्क ब्यूरो के देवेन्द्र कुमार ने सोच समझकर वोट देने की अपील की। इसके बाद प्रश्नोत्तरी हुई। इस दौरान रोजगार सहायक बूटाराम, सामाजिक कार्यकर्ता छोगाराम, खीमाराम आदि मौजूद थे। उधर, नेहरू युवा केन्द्र की ओर से रंग-गुलाल लगाने के साथ गीत गाकर मतदान की अपील की गई। घर-घर पीले चावल बांटे गए। हीराराम माली ने मतदान की जानकारी दी।

मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण
लोकसभा आम चुनाव के तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण उप निदेशक कृषि आत्मा भवन के सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। मतदान दलों, पीठासीन अधिकारियों तथा चुनाव से जुड़ी विभिन्न टीमों को प्रशिक्षण दिया। सीईओ नाथूसिंह राठौड़ ने भी मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर नरेश परमार एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर विपिन डाबी ने मतदान प्रक्रिया, ईवीएम की कार्य प्रणाली, मतदान दलों के दायित्व की जानकारी दी।

मतदान केन्द्र व्यवस्थाओं का लिया जायजा
माउंट आबू . लोकसभा चुनावों को लेकर मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर सुरेन्द्र ्रकुमार सोलंकी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने पीएचईडी, स्काउटिंग गाफ, देलवाड़ा, उच्च माध्यामिक विद्यालय, ओरिया स्कूल समेत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बिजली, पानी, छाया, बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था, विशेष योग्यजनों के मतदान केंद्र तक सुगमतापूर्वक पहुंचने के लिए रैम्प, पोलिंग पार्टियों के ठहरने आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके स्काउट सीओ. जितेंद्र भाटी, भू-अभिलेख निरीक्षक कुंजबिजारी झा, पटवारी प्रभुराम, रामाराम मौजूद थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.