Breaking News
recent

बेजुबानों के लिए बांधे परिण्डे, दाना डालने का लिया संकल्प

बूंदी. अखिल भारतीय जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन व इकाई युवा अग्रवाल सम्मेलन बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में पक्षियों के परिंडे बांधे गए।इस दौरान संरक्षक अमन जिंदल, जिला सचिव शुभम गोयल, इकाई अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, शुभम जिंदल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कापरेन. अखिल भारतीय जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।यहां समाज के युवाओं ने बांके बिहारी पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, बैंक ऑफ बड़ौदा, तलाई के बालाजी आदि स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर इनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया।इस दौरान अंकुश गर्ग, सुनिल गोयल, अंकुश गर्ग, प्रदीप गर्ग, सुरेश कुमार, रामलक्ष्मण गोयल, मनीष आदि मौजूद रहे।
इंद्रगढ़. युवा अग्रवाल समाज की ओर से इंदरगढ़, सुमेरगंजमंडी में परिंडे बांधे गए। इस मौके पर सहस्त्र फनी पाŸवनाथ अतिशय क्षेत्र समिति के अध्यक्ष महावीर हरकारा, वन्य जीव रेंज प्रभारी विजय मीणा, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम महेरिया, युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सन्मति हरकारा, जिला संरक्षक मोनू जैन, इंद्रगढ़ इकाई अध्यक्ष चमन जैन, मोहनपुरा इकाई अध्यक्ष आकाश जैन, अनिल जैन, प्रदीप मित्तल, जीनू जैन आदि मौजूद रहे।
लाखेरी. अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई की ओर से कस्बे में परिंडे बांधे गए। थानाधिकारी सुरेशचंद गुर्जर ने शुरुआत की। बाद में मांडूपा बालाजी, एसीसी स्कूल, उपखंड कार्यालय परिसर में परिंडे बांधे गए।इस दौरान पार्षद पवन गोयनका, सम्मेलन के नगर अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
बांसी. अखिल भारतीय जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन व इकाई युवा अग्रवाल सम्मेलन बांसी की ओर से कस्बे के भक्ति धाम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,नागाबाग के बालाजी व आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पक्षियो के लिए परिण्डे बांधे।
इस दौरान अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश जैन , जिला मंत्री शुभम गोयल , जिला संघठन मंत्री विपुल गोयल, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार बंसल ,इकाई अध्यक्ष दीपक मंगल सहित अग्रवाल समाज के कई लोग मौजूद रहे ।
इसी प्रकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने दुगारी में दुर्गा माता के मंदिर , तेजाजी के थानक , श्याम महाराज के मन्दिर , बालाजी के स्थान व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगारी पर पक्षियों के लिये परिंडे बांधे गए। इस मौके पर दुगारी इकाई अध्यक्ष दीक्षांत बंसल ,प्रवीण बंसल, अकिंत बंसल, रक्षक गोयल, अभिषेक जैन, आकाश बंसल, सोनू जैन, राजकुमार जैन आदि मौजूद थे।
पेच की बावड़ी. क्षेत्र के लकड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को पक्षियों के लिए पेयजल को लेकर पेड़ो के परिंडे बांधकर उनमें पानी डाला। इस मौके पर पंडित दिनेश चन्द शास्त्री, पुजारी शोजिनाथ योगी ,डॉ दिनेश मीणा पीएचसी मायजा, प्रहलाद मीणा ग्वाड़ी ,कैलाश मीणा, हरिसिंह मीणा,आनन्दी लाल, नरेश योगी सग्रामपुरा,नोरतन बैरागी,कंवरलाल भील सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान कंवरलाल भील, हरिसिंह व कैलाश मीणा ने प्रतिदिन परिंडों में पानी भरने का संकल्प लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.