Breaking News
recent

चौक में नहीं हो रही जलापूर्ति,अजासर में नलकूप खराब,ग्रामीणों को हो रही परेशानी

जैसलमेर/पोकरण. क्षेत्र के चौक गांव में जलदाय विभाग की ओर से निर्माण करवाई गई जीएलआर व पशुखेलियों में अब तक पानी नहीं पहुंचने के कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पोकरण स्थित बीलिया हेडवक्र्स से चौक तक पानी की पाइपलाइन लगा दी गई, लेकिन गांव में स्थित सीडब्ल्यूआर, जीएलआर व पशुखेली को नहीं जोड़ा गया है। जिससे ग्रामीणों को पाइपलाइन लगाने का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी पाइपलाइन पर लगे एयरवॉल्व को खोलकर टैंकर भरे जा रहे है और उसी पानी को गांव में महंगे दामों में बेचा जा रहा है। जबकि गांव की किसी भी जीएलआर में जलापूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने भीषण गर्मी को देखते हुए जीएलआर व पशुखेलियों में जलापूर्ति करने की मांग की है।
यहां नलकूप हो गया खराब
क्षेत्र के अजासर गांव में गत एक सप्ताह से जलदाय विभाग का नलकूूप खराब होने से ग्रामीणों, विशेषकर मवेशी को पेयजल संकट की समस्या से रुबरु होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में स्थित जलदाय विभाग का नलकूप गत एक सप्ताह से बंद पड़ा है। नलकूप से गांव में अलग-अलग वार्डों में स्थित पशुखेलियों व जीएलआरों में जलापूर्ति की जाती है। गत एक सप्ताह से नलकूप खराब होने के कारण यहां जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिससे पशुओं को परेशानी हो रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.