Breaking News
recent

कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब

खण्डार. कस्बे में सैनी माली समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को आयोजित किया जाएगा। समिति की ओर से शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने करीब 101 कलश उठाए।इससे पहले समिति की ओर से घोड़ी की बोली लगाई गई। इसके बाद चौपना मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुर्ई। मंदिर से बाजे गाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंची। इसके बाद प्रधान कलश की बोली लगाई गई। गौरतलब है कि सैनी माली समाज का पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को होगा । इसमें अब तक 31 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। इस मौके पर सम्मेलन समिति अध्यक्ष सोराम माली, रमेश माली, गोपाल माली, प्रहलाद माली, सोनू माली, शंकर माली, मुकेश सैनी, रमेश माली युवा अध्यक्ष, रामजीलाल सैनी, हनुमान सैनी आदि मौजूद थे।


सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक
खण्डार/नायपुर. प्रजापति समाज के नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश प्रजापत ने की। महामंत्री मुरारी लाल ने बताया कि बैठक में समाज के भामाशाहों ने विवाह सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले व आर्थिक सहयोग करने वालों से जन संपर्क कर सम्मेलन की तैयारियों को अन्तिम रूप देने में जुटे रहे। ग्राम डाविच के प्रजापति समाज के लोगों ने एक साथ विवाह सम्मेलन के लिए आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन के लिए 30 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.