चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह इडवा रविवार सुबह जौहर श्रद्धांजलि शोभायात्रा में अचानक चक्कर आने से गिर गए व बैचेनी की शिकायत हुई। उन्हें चित्तौडग़ढ़ के सांवलियाजी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. मधुप बक्षी व अन्य चिकित्सकों ने उनकी सेहत जांच की। डॉ. बक्षी ने बताया कि ब्लडप्रेशर बढऩे से बैचेनी की शिकायत हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद सेहत में अब सुधार है। उनकी ईसीजी जांच भी की गई। रक्तचाप भी अब नियंत्रण में है। इडवा को चिकित्सालय में भर्ती कराने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता भी चिकित्सालय पहुंचे। र्
...........
राजनीतिक दूरियां भूल जोशी पहुंचे इडवा से मिलने
इडवा की सेहत बिगडऩे की जानकारी मिलते ही शोभायात्रा में साथ ही चल रहे चित्तौडग़ढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी तुरंत चिकित्सालय पहुंचे और इडवा की कुशलक्षेम पूछी। यहां राजनीतिक दूरियां मिटती नजर आई और दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन भी किया।





No comments:
Post a Comment