Breaking News
recent

जिमाएं कन्या व लांगरे

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में शनिवार को रामनवमी राम जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की जन्मझांकी सजाई गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं नवरात्र के समापन पर श्रद्धालुओं ने कन्या व लंागरों को भोजन कराया। श्रद्धालुओं की ओर से कन्याओं के तिलक लगाकर उपहार भेंट किए गए। इसी दिन अष्टमी होने के चलते लोगों ने घर-घर माता का पूजन किया। माता के भोग लगा प्रसाद वितरण किया गया।भगवतगढ़. चैत्र नवरात्र पर शनिवार को इटावा बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। करीब तीन किलोमीटर दूर बने बालाजी के मुख्य द्वार से मंदिर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए वाहनों को करीब एक किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया। यात्रियों के लिए जगह-जगह पेयजल के प्रबंध व शर्बत की छबीले लगाई। वहीं दूसरी ओर मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ली। मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम कृष्ण कृपा मण्डल वृंदावन के कलाकारों द्वारा संचालित रामलीला में शुक्रवार रात को माता सीता का पंचवटी से रावण द्वारा हरण, माता सीता के विरह में भगवान राम का विलाप, जटायु का रावण के साथ युद्ध एवं भगवान राम द्वारा राक्षसों के वध का संकल्प आदि प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए इटावा के साथ ही बिलोपा, धमून, डेकवा, रामड़ी आदि गांवों से सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


बौंली. उपखंड मुख्यालय पर रामनवमी पर श्रीराम मंदिर, सूर्यमुखी हनुमान मंदिर पर झांकी व भजन कीर्तन हुए। साथ ही कस्बे के मुख्य बालाजी मंदिर रामबाड़ी बालाजी परिसर में अखंड सामूहिक 108 सुन्दरकांड पाठ हुआ। सेवक रविन्द्र भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में हथड़ोली सरपंच भैरूलाल मीना, जेटीओ मुकेश मीना, बलवीर सिंह, चंदू कंवर, वार्ड पंच शकुंतला वर्मा, घासीलाल वर्मा, प्रधानाचार्य शंभू दयाल व राजकिशोर जोशी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.