रायला।
भीलवाड़ा—अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक चालकों की हत्या कर लूटपाट करने वाली गैंग के सरगना को रायला पुलिस ने राजसमंद से धर दबोचा। आरोपी लूट, हत्या व डकैती सहित कई मामलों में पुलिस का वांछित था। आरोपित फरार चल रहा था।
लोकसभा चुनावों के मध्येनजर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपित को गिरफ्तार किया गया। रायला थाना प्रभारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी के राजसमंद में होने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने मोस्ट वांटेड गणेश बागरियों को आखिर राजसमंद से गिरफ्तार किया।
शातिर अपराधी गणेश बागरिया के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, डाका डालने की योजना बनाने, राजकार्य में बाधा सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज है। पुलिस को इन मामलों में आरोपित की कई दिनों से तलाश थी। पुलिस को आरोपित के राजसमंद जिले में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया।





No comments:
Post a Comment