सिरोही. रसद विभाग ने पिण्डवाड़ा तहसील के भूला गांव स्थित राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं से गेहूं की अधिक कीमत वसूलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलम्बित किए हैं।
जिला रसद अधिकारी सुरेश दत्त पुरोहित ने बताया कि जिला कलक्टर व रसद विभाग को शिकायत मिलने पर पिण्डवाड़ा निरीक्षक उर्मिला चेहर ने कार्रवाई। पुरोहित ने बताया कि भूला में लादूराम सवाजी व शंकरलाल राजूलाल की दुकानें संचालित हैं। शिकायत मिलने पर जांच शुरू की। इसमें तथ्य सही मिले। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत उपभोक्ताओं को एक रुपए किलो का गेहंू दो रुपए में बेच रहे थे। इस पर दोनों दुकानें निलम्बित कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आवेदन 30 को तक
सिरोही. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा केन्द्र के सिरोही मुख्य समन्वयक डॉ.गायत्री प्रसाद ने बताया कि जून में होने वाली सैद्धांतिक, प्रोजेक्ट, लघुशोध परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अपे्रल है। वहीं प्रायोगिक परीक्षा के लिए डिफॉल्टर आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रेल है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देख सकते हैं।





No comments:
Post a Comment