Breaking News
recent

सहस्त्र चण्डी यज्ञ की पूर्णाहुति

जयकारों से गुंजायमान रहा वातावरण, ध्वजारोहण के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

सायला/ उम्मेदाबाद. आलासन में चामुंडा माता मंदिर की सहस्त्र चंडी महायज्ञ के साथ आयोजित होने वाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन किया गया। वहीं प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन के समापन को लेकर ग्रामवासियों की ओर से तैयारियां की गई।
चामुंडा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान मंगलवार को ग्रामचार्य गौतम दवे, आचार्य प्रवीण त्रिवेदी के द्वारा मंगलवार को स्थपित देवता पूजन, स्थाप्यदेवता यज्ञ, सहस्त्रचण्डी यज्ञ, प्रसाद सनपन सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अंतिम दिन बुधवार को प्रात: स्थापित देव पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, प्रतिष्ठा होम, अघेरहोम, बलिदान, पूर्णहुति, महाआरती, विसर्जन, सन्त महात्माओ का आदर सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पंडितो के द्वारा एक हजार चण्डी पाठ किए गए। वहीं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आलासन नगरी माता के जयकारो के साथ धर्ममयी हुई।

भजन संध्या आयोजित
चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान सोमवार को प्रकाश माली, ललिता पंवार, डांसर, कॉमेडी जगदीश व अन्य की ओर से भजनो की प्रस्तुतियां दी गई। भजन संध्या की शुरुआत की गई। वही भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जिस पर श्रोत्रा झूमते नजर आए।

महाप्रसादी का आयोजन
आलासन ग्राम में चामुंडा माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग अलग पंडाल बनाए गए है। बुधवार को चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।


ध्वजारोहण के साथ मूर्ति स्थापना
चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को मंदिर शिखर पर शुभ मुहर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लाभार्थी परिवार की ओर से ध्वजारोहण कियागया। मन्दिर में शुभ मुहर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना की गइ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.