Breaking News
recent

खेलगांव के तरणताल में इन दिनों है इनकी भारी भीड़

उदयपुर. गर्मी की स्कूली छुट्टियों के बीच महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल में नौनिहालों के साथ व्यस्कों के तैराकी प्रशिक्षण का दौर तेज हो गया है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुबह 6 से 9 बजे और शाम 4 से 7 बजे के बीच तरणताल में विशेष प्रशिक्षकों की ओर से तैराकी सिखाई जा रही है। जिला खेल अधिकारी ललितसिंह झाला ने बताया कि विशेष सुविधाओं के बीच ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राजपुताना टाइगर्स ने जीता मैदान
वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर १४ कलाक्षेत्र प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में राजपुताना टाइगर्स ने उदयपुर वॉरियर्स को 122 रनों से हराया। इसमें हियांश उपाध्याय का शत भी शामिल है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना टाइगर्स ने हियांश के ११२ व जाफर खान के 21 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 239 रन बनाए। जयवद्र्धन सिंह ने ४ विकिट लिए। जवाब में उदयपुर वॉरियर्स की टीम 117 रन ही बना सकी। जयवद्र्धन ने 43 रन बनाए। विक्रमसिंह ने 3 व लविश मेहता ने 2 विकिट लिए। हियांश उपाध्यक्ष को मैन ऑफ द मैच व जयवद्र्धनसिंह को बेस्ट परफॉर्मर के पुरस्कार दिया गया। आयोजन सचिव मुकेश कुमावत ने बताया कि यह पुरस्कार राजस्थान प्रदेश के खिलाड़ी निखिल शुक्ला ने प्रदान किए।

ट्राइडेंट व एमटीसी के बीच टक्कर आज
मेवाड़ टूरिज्म कप टूर्नामेंट सीजन-2 का फाइनल मैच रविवार सुबह 8.30 बजे फिल्ड क्लब मैदान में होगा। मुकाबले में ट्राइडेंट और मेवाड़ टूरिज्म क्लब शामिल होगा। इससे पहले शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मैच में यूईएमएफ टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 134 रन बनाए। ट्राइडेंट ने तीन बॉल बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। नागेंद्र सिंह ने 43 और शुभम ने 35 रन बनाए। चार विकेट लेने पर ट्राइडेंट के लक्षमेह नारने को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में एमटीसी ने ६ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। प्रतीक परिहार ने 55 और विश्वविजय सिंह ने 26 रन जोड़े। इसके उलट रेडिसन ब्लू टीम 94 रन पर सिमट गई। एमटीसी के सिद्धराज सिंह राठौड़ ने तीन, प्रतीक और तेजवीर सिंह झाला ने दो-दो विकेट चटकाए। प्रतीक को मैन ऑफ दी मैच घोषित हुए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.