Breaking News
recent

भारतीय फुटबॉल के बड़ा दिन, फीफा काउंसिल के सदस्य चुने गए प्रफुल्ल पटेल

कुआलालम्पुर। भारतीय फुटबॉल के लिए शनिवार का दिन बेहद खास है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को फुटबॉल की नियामक संस्था- फीफा काउंसिल के सदस्य के रूप में चुना गया है।

46 में से 38 वोट मिले पटेल को-

पटेल को मलेशिया में आयोजित 29वीं एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) कांग्रेस की बैठक के दौरान सदस्य के रूप में चुना गया। बताया जा रहा है कि पटेल ने 46 में से 38 वोट हासिल हुए। बैठक में पटेल सहित कुल पांच उम्मीदवारों को चुना गया। इसके अलावा एएफसी अध्यक्ष और एक महिला सदस्य को चुना गया। इनका कार्यकाल चार सालों (2019-2023) के लिए रहेगा।

पटेल ने इस पद पर चुने जाने के बाद कहा, "मैं एएफसी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस पद के लिए उपयुक्त समझा। फीफा काउंसिल के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। मैं न केवल अपने देश का बल्कि पूरे महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करूंगा। एशिया में फुटबॉल की प्रगति पर अपना विश्वास दिखाने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।"

एआईएफएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने पटेल को बधाई देते हुए कहा, "पटेल की जीत भारतीय फुटबॉल के लिए मील का पत्थर है। पटेल को बधाई और वह इस सम्मान के पूरी तरह से हकदार हैं। एशियाई फुटबॉल को फीफा परिषद के सदस्य के रूप में उनकी उपस्थिति से काफी फायदा होगा।"

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने भी पटेल को बधाई देते हुए कहा, "हम एआईएफएफ पर बहुत गर्व करते हैं। यह भारत की फुटबॉल बिरादरी के लिए एक बड़ा कदम है। इस नई भूमिका के लिए आपको शुभकामनाएं।"

खेल समाचार ( Sports News ) से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल समाचार ( Football News ), हॉकी, टेनिस के हर अपडेट.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.