चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में कृषि मण्डी में सरसों व चने की फसल के लिए समर्थन मूल्य का कांटा शुरू किया गया है। कांटे की शुरुआत एसडीएम राहुल सैनी ने की। इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक राजेश जोशी ने बताया कि किसानों के वाहनों की नंबरिंग कर टोकन काटे जाएंगे। इस अवसर पर समिति कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
बौंली. उपखंड मुख्यालय के पुराने एसडीएम कार्यालय परिसर में सोमवार को राजफेड द्वारा संचालित समर्थन मूल्य कांटे की शुरुआत की गई। इस दौरान एसडीएम बद्रीलाल राठौड़ व तहसीलदार महेन्द्र मीना सहित क्रय-विक्रय समिति चेयरमैन देवपाल मीना मौजूद रहे। प्रबंधक वीरेंद्र गुप्ता के मुताबिक बौंली खरीद केन्द्र पर 1600 से अधिक रजिस्ट्रेशन किए जा चुके है और अधिकतम सीमा 2400 की निर्धारित है। बौंली खरीद केन्द्र पर सोमवार से किसानों द्वारा सरसों व चना की फसल खरीद केंद्र पर बेची जा सकेगी। गुप्ता ने बताया कि एक रजिस्ट्रेशन पर वर्तमान में अधिकतम 25 क्विंटल की मात्रा निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में उपजिलाप्रमुख श्योपाल माली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान मीना, समिति के डायरेक्टर घनश्याम मीना, रामसहाय मीना व कन्हैयालाल मीना मौजूद रहे।
खण्डार. उपखण्ड मुख्यालय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के बाहर सोमवार से चना सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए खरीद केन्द्र की शुरूआत की गई। खरीद केन्द्र का उद्घाटन नरेश साहू व राजेन्द्र प्रसाद वर्मा कार्यालय उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति सवाईमाधोपुर द्वारा किया गया। नरेश इस मौके पर क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष मोतीलाल जाट, सदस्य मांगीलाल जाट, रामकिशन बैरवा, कमलेश जाट आदि उपस्थित थे। इधर, औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे की ओर सोमवार से एफसीआई के तत्वावधान में गेहूं खरीद केन्द्र की शुरुआत की गई। तुलाई का कार्य बुधवार से सुचारू रूप से किया जाएगा।
बाटोदा. यहां सोमवार को राजफेड की ओर से सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद किए जाने के लिए तुलाई केन्द्र शुरू हुआ। केन्द्र प्रभारी माणक गुप्ता ने बताया कि यहां सरसों व चना की तुलाई कराई जाएगी। इसके लिए केवीएसएस बामनवास के मुख्य प्रबंधक हेमंत मीणा की अध्यक्षता में कांटों का पूजन किया गया। गुप्ता ने बताया कि किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टेन्ट लगाकर छाया व पानी की व्यवस्था के साथ साथ पूछताछ काउंटर भी स्थापित किया गया है। इस मौके पर केवीएसएस के सहायक व्यवस्थापक, अध्यक्ष व कस्बे के प्रमुख लोग मौजूद थे ।
पट्टे नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी
चौथ का बरवाड़ा. पांवाड़ेरा पंचायत द्वारा आबादी भूमि के पट्टे नहीं बनाए जाने के मामले को लेकर लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर अपनी नाराजगी जताई। गांव के लोगों द्वारा तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार के आदेशों के तहत हर परिवार को पट्टा जारी करने के आदेश हैं। पांवाड़ेरा में कई परिवारों द्वारा अपने मकानों की आबादी भूमि में रिपोर्ट होने के बाद भी पंचायत द्वारा पट्टा नहीं बनाया जा रहा है। इस मामले में सचिव को पट्टा बनाने की कार्रवाई अमल में लाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया है।





No comments:
Post a Comment