Breaking News
recent

पंचायत ने फर्म पर ऐसी मेहरबानी दिखाई कि खाली बिलों पर ही कर दिया भुगतान, अब सरपंच सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

छोटीसादड़ी .मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा गत वर्ष किए गए निरीक्षण में उपखण्ड क्षेत्र के बम्बोरी ग्राम पंचायत में सरपंच, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी व कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी सहित पंचायत क्षेत्र की एक फर्म के विरुद्ध सरकारी राशि के गबन और धोखाधड़ी का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। पंचायत समिति छोटीसादड़ी के कनिष्ठ सहायक महिपाल तेली ने संस्था के पत्र के माध्यम से पूर्ण विवरण के साथ छोटीसादड़ी पुलिस थाने में लाखों रूपए की अनियमितता का मामला दर्ज करवाया है। अनियमितता का आलम यह रहा कि पंचायत ने खाली बिलों पर ही फर्म को भुगतान कर दिया।
दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने 17 जनवरी 2018 को निरीक्षण किया था। इसमें रिकॉर्ड की जांच की गई। इसमें महावीर गोपावत एंटरप्राइजेज फर्म के &0 जून 2017 के बिल में 10 सीट की राशि &000 रुपए के बजाय &0 हजार रुपए उठा ली गई। इस प्रकार राजकोष को 27 हजार रुपये का चूना लगा। माली इंटरप्राइजेज बंबोरी से 16 हजार रुपए की राशि के कुल बिल कोटेशन के क्रय किए गए हैं। जो कि वित्तीय नियमों की अवहेलना है। मैसर्स महावीर गोपावत इंटरप्राइजेज के बिल नंबर 1&6 से 40 हजार रुपए बिल नंबर 1&5 से 8 48 20 रुपए व बिल नंबर 1&2 से &4776 रुपए का फर्नीचर बिना निविदा के क्रय किया गया। बिल नंबर 12& से 65 हजार रुपए का कलर बिना निविदा के क्रय किया गया। बिल नम्बर 155 से 216 00 के पर्दे सामग्री कार्यालय में प्राप्त हुए बिना ही राशि का भुगतान कर दिया गया है। जो किसी भी रजिस्टर में दर्ज नहीं है। ढाई लाख के जो बिल प्राप्त हुए हैं, उस पर टिन नंबर तो अंकित है, जबकि जीएसटी नंबर अंकित होना चाहिए और पूरा बिल भी खाली है। दो लाख का भुगतान भी कर दिया गया है। जबकि उक्त सामान ना तो स्टॉक रजिस्टर में अंकित है ना हीं बिल को सत्यापित किया गया है। महावीर गोपावत इंटरप्राइजेज के बिल नंबर 171 की राशि 2 लाख रुपए का प्रस्तुत किया है। परंतु बिल में विवरण नहीं है, केवल रेती राशि 4&500 रुपए का अंकन है। इस प्रकार राशि 156 500 रुपए राज की राशि का अपहरण किया गया है। कैश बुक में भुगतान की गई राशि का स्पष्टीकरण नहीं है। भुगतान किए गए किसी भी बिल का स्टाक रजिस्टर में इंद्राज नहीं है। िबल प्रमाणित नहीं है।सभी भुगतान नियम अनुसार वैध नहीं है। केश बुक के पेज नंबर 28 पर एमआईसीआरए आई एन डब्लू डी सीएलजी राशि 12498 एवं 15750 रुपए की राशि का भुगतान किया गया है पर स्पष्ट नहीं है।
19 फरवरी 2018 को सहायक अभियंता कार्यालय से सैंपल चेकिंग के तहत श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण कार्य का मूल्यांकन करवाया गया। जिसमें राशि 1,&1,240 रुपए अधिक पाई गई। जो संबंधित कार्यकारी संस्था कनिष्ठ तकनीकी सहायक से वसूल की जानी उचित होगी। अनियमितता के लिए विभागीय कार्यवाही की जानी प्रस्तावित है। इन सभी बिंदुओं के आधार पर ग्राम पंचायत बम्बोरी के सरपंच जगदीश पुत्र महादेव मीणा निवासी हड़मतिया जागीर, तात्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश खींची पुत्र रामचंद्र निवासी छोटीसादड़ी, पूर्व कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी हरीश जणवा पुत्र रामेश्वर लाल जणवा निवासी बंबोरी एवं पंचायत स्तर पर सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्म मैसर्स महावीर गोपावत इंटरप्राइजेज बम्बोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.