Breaking News
recent

महानायक अमिताभ बच्चन ने सपना चौधरी को बनाया रातोंरात स्टार, ऐसे लगाए चार चांद, दुनिया हैरान

जानी-मानी हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary दिन-ब-दिन पॉपुलर हो रही हैं। लेकिन अब उनकी पॉपुलैरिटी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट ने चार चांद लगा दिए हैं। दरअसल, सपना चौधरी का हाल ही 'बावली तरेड़' गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने में दलेर के साथ सपना की डांस जुगलबंदी देखते ही बन रही है। यह सिर्फ फैंस को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी खूब भा रहा है। गाना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी भा गया है। 2 दिन में इस गाने को लगभग 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सपना के फैंस को भी ये गाना काफी पसंद आ रहा है। अमिताभ के ट्वीट के बाद सपना का ये गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। ऐसा लगता बिग बी के इस कदम ने सपना को रातोंरात स्टार बना दिया है।

amitabh bachchan appreciates sapna choudhary

सपना और दिलेर के फैंस के लिए नई सौगात
सपना और दलेर मेहंदी पहली बार एक इस वीडियो के लिए साथ आए हैं। इसका प्रोमो काफी पहले रिलीज किया गया था। तभी से फैंस इस गाने को देखने के लिए एक्साइटेड थे। सपना के नए गाने 'बावली तरेड़' की पहली लाइन सिर्फ पंजाबी भाषा में है और इसके बाद का पूरा गाना हरियाणी भाषा में हैं। देखा जाए तो ये गाना सपना और दलेर दोनों के फैन्स के लिए एक नई सौगात है।

amitabh bachchan appreciates sapna choudhary

अमिताभ ने की तारीफ
'बावली तरेड़' गाने को जैसे ही दलेर मेहंदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर वैसे ही अमिताभ ने भी गाने की तारीफ कर दी। दलेर मेहंदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अमिताभ ने लिखा, wah ... kyaa baat hai .. !!! paaji tussi taan kamaal kar ditta ve!

amitabh bachchan appreciates sapna choudhary

सपना ने इंटाग्राम पर दी गाने की जानकारी
इस गाने में सपना चौधरी, मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सपना के फैंस को भी यह गाना पसंद आ रहा है। सपना के फैंस के इसे हिट-सपुरहिट, ब्लॉकबस्टर और जबरदस्त सॉन्ग बता रहे हैं। सपना ने अपने इस नए गाने की जानकारी अपने इंसटाग्राम पर दी है। सपना चौधरी ने लिखा, 'मैं बहुत-बहुत एक्साइटेड हूं ये बात शेयर करने के लिए कि मेरा गाना 'बावली तरेड़' आप सबके लिए यू-ट्यूब पर अब मौजूद है।' सपना के इस गाने को पवन चावला ने प्रोड्यूस किया है, वहीं सुमित भारद्वाज इसके डायरेक्टर हैं। इसे टी-सीरीज पर रिलीज किया जाएगा। इस सॉन्ग को दलेरी मेहंदी ने ही कंपोज किया है और उन्होंने इसे कृष्णा भारद्वाज के साथ लिखा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.