Breaking News
recent

आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, आईपीएल में धूम मचा रहे ये खिलाड़ी भी टीम में

वेस्टइंडीज। इंग्लैंड में होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में उन खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है जो इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग ( indian premier league ) में धूम मचा रहे हैं। इनमें किंग्स इलेवन पंजाब ( Kings XI Punjab ) के क्रिस गेल ( Chris Gayle ) और कोलकाता नाइट राइडर्स ( kolkata knight riders ) के आंद्रे रसेल ( andre russell ) के नाम शामिल हैं। रसेल काफी समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की कमान ऑलराउंडर जेसन होल्डर को सौंपी है। बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी जगह दी है। ये खिलाड़ी ऐसे होंगे जो पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे।

ब्रावो नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कपः

विंडीज टीम को गेंद व बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाले स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की कमी वर्ल्ड कप में खल सकती है। लेकिन यह खुद ब्रावो का फैसला था, आपको बता दें कि ब्रावो ने कुछ समय पूर्व ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगेः

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ और क्रिस गेल पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि गेल किस तरह अपने आखिरी वर्ल्ड कप को यादगार बनाते हैं।

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार हैः

जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, एश्ले नर्स, कार्लोस ब्रेथवेट, क्रिस गेल, डेरेन ब्रावो, एविन लिविस, फेबियन एलेन, केमार रोच, निकोलस पूरन, ओशाने थॉमस, शाइ होप, शैनन गैब्रियाल, शेल्डन कॉट्रेल और शिमरोन हेटमायर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.