Breaking News
recent

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई जयंती, कई जगह हुए कार्यक्रम

दौसा. जिलेभर में कई स्थानों पर 14 अप्रेल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 128 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को गरीबों का मसीहा बताया गया। दौसा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर समारोह समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी बुनकर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से गरीब एवं महिलाओं के उत्थान एवं देश के विकास के नए आयाम स्थापित किए।

 

 

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए दौसा उपखण्ड अधिकारी डॉ. गोवर्धनलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सभी अधिकारों को मध्यनजर रखा। जिन्होंने लोकतंत्र के माध्यम से जो अधिकार दिया वो एतिहासिक है। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कला जत्था ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

 

 


इस अवसर पर बाल सुधार ग्रह अधीक्षक राधेश्याम रैगर, सीएमएचओ डॉ. ओपी बैरवा, डॉ. अशोक मल्होत्रा डॉ. हरेतराम बैरवा, राधेश्याम बैरवा, डॉ. अखलेश मीना, हुसैन काकाजी, डॉ. शौकत अलि , भोमाराम,विनोद कानखेडिय़ा, मोहनलाल देवतवाल, प्रशांत वर्मा, कल्याण सहाय वर्मा, राकेश वमा, रसीद बाबू नागौरी आदि थे।

 


इसी प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्लब के तत्वावधान में डॉ. अशोक मल्होत्रा के नेतृत्व में अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पाजंली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दौसा उपखण्ड अधिकारी डॉ. गोवर्धनलाल शर्मा थे। इस अवसर पर डॉ. सीएल सिंघल, फूलचंद महावर, विनोद कानखेडिय़ा, रतनलाल गोढीवाल, मुकेश बैरवा, राकेश बैरवा, धर्मवीर महावर, पंकज महावर आदि मौजूदथे।

 


अखिल भारतीय बैरवा महासभा के तत्वावधान में खटीकान मोहल्ला स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण कर उनके जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रवक्ता दुर्गालाल मीरवाल, महामंत्री धन्नालाल बैरवा, कान्हाराम बैरवा, गोकुलचंद बैनाड़ा, कल्याण सहाय गोठवाल, किशोरीलाल भांकरी आदि कार्यकर्ता मौजूदथे।

 


राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहनसिंह मीना, जिला संरक्षक द्वारका प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र मीना, रामकिशन मीना, विजयराम कश्यप, राजेन्द्र नाटाणी, सत्यनारायण शर्मा, रामजीलाल बैरवा, रमेश चन्द बैरवा, कमलेश तिवाड़ी, आशा सैन, रमेश चन्द मीना, विमलेश शर्मा व गुलाब चन्द शर्मा आदि मौजूदथे।

 


डॉ. भीमराव अम्बेडकर जनसेवा सामाजिक समिति गणेशपुरा के तत्वावधान में पंछी बचाओ परिण्डा लगाओ अभियान का पोस्टर का विमोचन महिला बाल विकास विभाग मंत्री ममता भूपेश ने किया। इस अवसर पर बाबूलाल टाटा, सियाराम सत्तावन, नवल बासणा, जियालाल लोदवाल, विश्राम भाण्डारेज, कैलाश चन्द गुमानपुरा, जगदीश ठेकेदार, किशनलाल हंसराज व सुनीता देवी आदि मौजूदथे।

 


अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष धर्मपाल मीना के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 128 वीं जयंती रविवार सुबह 8 बजे खटीकान मोहल्ला स्थित अम्बेडकर सर्किल पर विश्व ज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर दौसा उपखण्ड अधिकारी डॉ. गोवर्धनलाल शर्मा ने दीप जला कर कार्यक्रम को शुरू कराया। इस अवसर पर जोधपुर में शिक्षिका पर एसिड डालने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लिया गया। इस अवसर पर इन्द्र कुमार मीना, एडवोकेट जगजीवनराम बैरवा, धनसीराम, कल्याण सहाय मीना, देवीसिंह मीना, कालूराम मण्डावरिया आदि मौजूदथे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.