Breaking News
recent

जैसलमेर से कांग्रेस विधायक रूपाराम धणदे ने वैभव गहलोत को लेकर दिया विवादित बयान

पोकरण/ जैसलमेर। जैसलमेर जिले के पोकरण में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan CM Ashok Gehlot ) की चुनावी सभा के दौरान उस समय हंसी के ठहाके छूट गए, जब जैसलमेर विधायक ( Jaisalmer MLA ) ने अजीब भाषण दे दिया। चुनावी सभा के दौरान जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे ( jaisalmer MLA rooparam ) ने कहा कि 'जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से वैभव गहलोत को जिताना जरूरी है, ताकि उनकी व कैबिनेट मंत्री शालेह मोहम्मद की दुकानदारी चलती रहे।' इस भाषण के बाद सभास्थल में उपस्थित भीड़ में हंसी के ठहाके छूट गए और लोग तालियां बजाते रहे। लेकिन कुछ देर बाद लोगों को समझ आने पर सभा के दौरान व बाद में विधायक का भाषण चर्चा का विषय बना रहा।


आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha election 2019 ) के लिए जोधपुर संसदीय क्षेत्र ( Jodhpur Lok Sabha Seat ) से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में जैसलमेर के पोकरण में चुनावी सभा रखी गई थी। इस सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया। वहीं जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे ने जो बयान दिया, उसकी चर्चा राजनीतिक हलकों के साथ ही मौजूद लोगों के बीच भी हो रही है।

 

देते रहे हैं विवादित बयान
बताते चलें कि चुनावी सीजन में नेताओं और जनप्रतिनिधियों के आरोप प्रत्यारोप और विवादित बयानों का एक दौर ही चल पड़ता है। ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजस्थान में कई नेताओं ने इस तरह के बयान सार्वजनिक मंचों से दिए हैं। इनमें बीजेपी के ज्ञानदेव आहूजा, गुलाब चंद कटारिया आदि और कांग्रेस के जौहरी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र सिंह बिधुड़ी आदि हैं।


वहीं ये भी बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश में मिशन 25 के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कमान संभाली हुई है। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश दौरा ( Rahul Gandhi in Rajasthan ) भी 23 अप्रेल को तय हो गया है। राहुल 23 अप्रेल को राजस्थान के बेणेश्वर धाम में चुनावी सभा करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.