मल्लीनाथ पशु मेला परवान पर, दूसरे दिन हजारों मेलार्थी पहुंचे
बालोतरा.
मल्लीनाथ पशुमेला तिलवाड़ा प्रारंभ होने के दूसरे दिन जिले सहित आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में मेलार्थी पहुंचे।
झण्डारोहण के साथ रविवार को प्रारंभ हुए मेले के दूसरे दिन मेले को देखने जिले भर से हजारों लोग पहुंचे। सुबह 10 बजे तक मेला खचाखच भर गया। दोपहर 1 बजे कड़ी धूप निकलने तक लोगों ने मेले के एक से दूसरे छोर तक घूम फिर कर पशुओं को निहारने का आनंद उठाया। सैकड़ों प्रकार के सामान की आई दुकानों पर भीड़ रही। वहीं मेले में आइसक्रीम, मिठाई, चाट पकौड़ी खाने का भरपूर आनंद उठाया। अच्छी हुई बिक्री पर दुकानदार खुश दिखाई दिए। शाम पंाच बजे बाद मौसम में ठण्डक बढऩे पर लोग फिर मेले में पहुंचने शुरू हुए। शाम छह बजे तक हजारों लोगों के पहुंचने पर मेला खचाखच भर गया। लोगों ने पशुओं को निहारने, खाने पीने, जरूरत के सामान खरीदने का भरपूर आनंद उठाया।
घुड़ दौड़ आकर्षण का केन्द्र
मेला मैदान में शाम के समय घुड़सवारों ने घोड़़ों की दौड़ लगाई। दर्जनों दौड़ते व हवा से बातें करते घोड़ों को हजारों जनों ने निहारा। मेला मैदान में बड़ी संख्या में लोग उमड़े रहे। मेला में 1200 किलो वजनी व करोड़ों कीमत का पहुंचा भैंसा भीम आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। पूरे दिन लोग इसे देखने उमड़े। इस पर इसके पण्डाल के पास बहुत भीड़ लगी रही।





No comments:
Post a Comment