Breaking News
recent

ट्यूशन पढऩे आई छात्रा से सिर्फ छेड़छाड़ नहीं, दरिंदे ने किया था बलात्कार, पीडि़त पक्ष पर राजीनामा करने का बनाया दबाव

जोधपुर. बोरानाडा थानान्तर्गत पाल गांव में ट्यूशन आने वाली नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला उस समय और संगीन हो गया जब महिला पुलिस अधिकारी के सामने बयानों में पीडि़ता ने छेड़छाड़ के साथ ही बलात्कार का आरोप भी लगाया। पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो अधिनियम के साथ बलात्कार की धारा जोडकऱ बुधवार को पीडि़ता मेडिकल मुआयना कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल के अनुसार प्रकरण में 12 साल की पीडि़त छात्रा के महिला उप निरीक्षक ने बयान दर्ज किए। जिसमें छात्रा ने गत 20 अप्रेल को ट्यूशन के लिए जाने के बाद अकेला पाकर बलात्कार किए जाने का आरोप भी लगाया। तब पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। प्रकरण में बलात्कार की धारा जोड़ दी गई। पीडि़ता का मेडिकल भी कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को दुबारा मौका मुआयना किया। जांच के बाद थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह ने पाल गांव में नई बस्ती निवासी करणसिंह (40) पुत्र गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।


उलाहना देने पर आरोपी ने आत्महत्या की दी थी धमकी

थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह का कहना है कि पीडि़ता व उसकी छोटी बहन आरोपी करणसिंह की पत्नी से ट्यूशन करती है। गत 20 अप्रेल को बड़ी बहन ट्यूशन के लिए आरोपी के घर गई थी। उसे अकेला पाकर आरोपी ने छेड़छाड़ और फिर बलात्कार किया था। साथ ही उसे काट भी खाया था। बाद में आरोपी ने उसे किसी को न बताने को लेकर डराया और धमकाया था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। गत 22 अप्रेल को पीडि़ता ने मां को पूरी बात बताई थी। आस-पास के परिचित उलाहना देने गए तो आरोपी ने उलटा आत्महत्या की धमकी दे डाली थी। तब पीडि़ता की मां ने उसे पीटा था और पति को पूरी बात बताई थी। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.