अलवर. लोकसभा चुनाव मे जनता से वोट लेने के चक्कर में नेताओं के बयानों का स्तर गिरता जा रहा है। अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह की नामांकन रैली के बाद हुई जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने प्रधानमंत्री मोदी पर निजी टिप्पणी की थी और विवादित बयान दिया था। इसपर उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस भी दिया था। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा न इसका जवाब दिया है। आहूजा ने पत्रकारों से बात करते हुए जुबैर को जवाब दिया। इस बयान की भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भी निंदा की है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं हमेशा विवादित बयान देता हूं, लेकिन व्यक्ति विशेष पर आक्षेप नहीं करता हूं। आहूजा के मुताबिक हमेशा बोलने पर मर्यादा रखनी चाहिए।
आहूजा ने कहा कि राजनीति का स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है, इसी तरह के हालात रहे तो आने वाली पीढ़ी में युवा राजनीति में आना पसंद नहीं करेंगे व गलत लोग ही राजनीति पर आ आएंगे। उन्होंने एआईसीसी सचिव जुबेर खान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, उनको सोच समझकर बोलना चाहिए। कभी किसी को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस तरह से उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शब्दों का प्रयोग किया है यह पूरी तरह से गलत है।





No comments:
Post a Comment