व्यापार मंडल पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को व्यापार मंडल भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामप्रताप कासनिया थे।
अध्यक्षता पूर्व विधायक गंगाजल मील ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नागपाल, नगर पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा, सीआरपीएफ के डीआईजी गिरीश चावला उपस्थित थे। निवर्तमान अध्यक्ष ललित सिडाना ने सहयोग के लिए आभार व्यक्ति किया। सचिव दर्शन भगत परनामी, कोषाध्यक्ष नवनीत सारडा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र चौपड़ा, सहसचिव आकाशदीप बंसल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक भाटिया, सचिव मनोज सोमानी उर्फ ओम, उपाध्यक्ष रमेश नागपाल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र साईं, उपसचिव जेठनाथ तंवर को माला पहनाकर कार्यभार सौंपा। व्यापार मंडल के निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीनारायण मूंधड़ा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक कासनियां ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को विधानसभा में उठाकर समाधान करवाएंगे। पूर्व विधायक गंगाजल मील ने कहा कि आढ़त का व्यापार करना सबसे बड़ी चुनौती है। व्यापारियों को आढ़त मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान करवाएंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा, सीआरपीएफ के डीआईजी गिरीश चावला, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, व्यापारी संजय बैद आदि ने विचार रखे।
व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल डेलू, कांग्रेस नेता बलराम वर्मा, परसराम भाटिया, शरणपाल सिंह मान, पवन ओझा, पूर्णचंद कवातड़ा, वेद भूतना, सुनील छाबड़ा, गुलाम मोहम्मद पठान, राजकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment