Breaking News
recent

कलश यात्रा में उमड़ा उत्साह, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

-ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय का आयोजन
-शिव मंदिर से अग्रवाल धर्मशाला तक निकली कलश यात्रा

ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शहर की अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार से शुरू हुई भागवत कथा उपलक्ष में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। शिव मंदिर से शुरू हुई यह कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थीं।

जहां-जहां से कलश यात्रा निकली लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े हेतराम, लालचंद लखेसर, हरीश , राधा रानी,मीना सहित कई लोग मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि बुधवार को परिक्षित की कथा होगी। इसके बाद वराह अवतार तथा ध्रुव चरित्र सुनाया जाएगा तथा 29 अप्रेल को यज्ञ के साथ आयोजन की पूर्णाहुति होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। कथावाचक अनमोलमणि महाराज कथा करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.