Breaking News
recent

सक्रिय वांछित अपराधी सूची में दो अपराधी उदयपुर से, जानें इनके बारे में

उदयपुर. पुलिस मुख्यालय (Rajasthan police headquarters Jaipur) ने प्रदेश भर में सक्रिय वांछित अपराधियों की सूची (criminals list) में 9 और अपराधियों के नाम जोड़े हैं। इनमें उदयपुर के असलम और रणिया भी शामिल है।इससे पहले पीएचक्यू ने 25 सक्रिय वांछित अपराधियों की सूची जारी की थी। इनमें से 9 की गिरफ्तारी हो चुकी थी। एडीजी बीएल सोनी ने बताया कि नए वांछित अपराधियों की सूची में इस प्रकार है।


ये हैं सूची में शामिल
उदयपुर के अंबामाता निवासी असलम : कुल 29 मामले दर्ज
उदयपुर के मांडवा स्थित कुकावास निवासी रणिया : कुल 50 मामले दर्ज
जयपुर ग्रामीण निवासी समुंद्र सिंह बावरिया निवासी नेतावाली ढाणी, रेनवाल : कुल 19 प्रकरण दर्ज।
जोधपुर ग्रामीण निवासी श्रीराम विश्नोई निवासी भाटेलाई पुरोहितान : कुल 19 मामले दर्ज।
भरतपुर निवासी कुंवर सिंह गुर्जर निवासी आरसी थाना नगर : कुल 21 मामले दर्ज
बीकानेर निवासी मोहम्मद आमीन खां निवासी फड़ बाजार, गैरसरियों का मोहल्ला : कुल 57 मामले दर्ज
भीलवाड़ा के बड़ला निवासी राजेंद्र सिंह : कुल 23 मामले दर्ज
झुंझुनूं के बाढ़ की ढाणी निवासी फणिया मीणा : कुल 18 मामले दर्ज
कोटा के अनंतपुरा स्थित गोबरिया बावड़ी निवासी जीतू टेंशन उर्फ जितेंद्र कुल 22 मामले दर्ज



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.