Breaking News
recent

धूमधाम के साथ मनाया जाएगा बाबा रामदेव का जन्मोत्सव

जैसलमेर/रामदेवरा. लोकदेवता बाबा रामदेव का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल पंचमी को मनाने औैर तैयारियों को लेकर स्थानीय गणेश मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई और बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति का गठन किया गया। गौरतलब है कि बाबा रामदेव का जन्म पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को माना जाता है, लेकिन तंवर समाज के अधिकृत भाट की बही के अनुसार बाबा रामदेव का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बताया गया है। इसी को लेकर इस बार पहली बार बाबा रामदेव का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाएगा। बैठक में बुधवार को पंचमी के मौके पर बाबा रामदेव का जन्मोत्सव मनाने, मंदिर से रुणीचा कुंआ तक शोभायात्रा निकालने, बाबा रामदेव की समाधि पर विशेष पूजा-अर्चना करने और रात्रि में रुणीचा कुंआ पर जागरण का आयोजन करने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां भी सुपुर्द की गई। बैठक में आनंदसिंह तंवर, डॉ.अनिल विश्रोई, मोतीलाल पुरोहित, जुगल रंगा, अरुण, अमरसिंह, वीएस तोमर, रूपसिंह, वीएस तंवर, प्रकाशसिंह, राणीदानसिंह भुट्टो, खेतमल शर्मा, शांतिलाल, अशोक चूरा, दुर्जनसिंह, भीमसिंह, माधुसिंह सहित लोग उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.