Breaking News
recent

अवैध खनन के वाहनचालकों के लाइसेंस होगे निलम्बित

अवैध खनन के वाहनचालकों के लाइसेंस होगे निलम्बित
-वन विभाग की पहल पर परिवहन करेगा कार्रवाई
झालावाड़. जिले में अवैध खनन करने में लिप्त वाहनों के चालकों के लाइसेंस भी अब निलम्बित किए जाएगे। इस सम्बंध में वन विभाग की ओर से योजना बनाकर कार्य शुरु किया गया है। अवैध खनन के दौरान अक्सर मौके पर वाहन चालक भी इस कृत्य में लिप्त पाए जाते है वह अवैध पत्थरों को वाहनों में भर कर लाने व ले जाने का काम करते है पकड़ में आने के बाद सिर्फ वाहनों को जब्त कर चालक पर कार्रवाई होती है लेकिन वह दुबारा से वाहनों पर चालक का काम सम्भाल लेते है। विभाग की ओर से अब इस पर सख्ती के तहत अवैध खनन के दौरान पकड़े वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग की मदद ली जाएगी।
-वन विभाग के अधिकारी का कहना
वन विभाग के उपवन संरक्षक एन. एल. प्रजापत ने बताया कि अब विभाग की ओर से क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान जब्त वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उनके लाइसेंस के निलम्बित करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
-परिवहन अधिकारी का कहना
इस सम्बंध में जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन ने बताया कि अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरुरी है। अबर वन विभाग इस तरह की अच्छी पहल कर रहा है व उनका अगर हमारे पास पत्र आता है तो हम उनके साथ मिलकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत लाइसेंस निलम्बित कर सकते है।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.