बाड़मेर. सिने स्टार और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सन्नी देओल बाड़मेर आएंगे। वे 27 अप्रेल को दोपहर 2 बजे बाड़मेर में रोड शो करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने बताया कि सन्नी 27 अप्रेल को दोपहर दो बजे बाड़मेर शहर में रोड शो करेंगे।
कब कौन सितारे आए बाड़मेर मानवेन्द्र के पक्ष में आई थी हेमामालीनी 2004 के चुनावों में भाजपा से प्रत्याशी रहे मानवेन्द्रसिंह के पक्ष में हेमामालीनी बाड़मेर आई थी। तब बाड़मेर के स्टेशन रोड़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंतसिंह जसोल हेमामालानी को यहां लाए थे।
तगाराम के प्रचार में आए थे शत्रुघ्न सिन्हा
1998 के विधानसभा के चुनावों में बाड़मेर से भाजपा के प्रत्याशी तगाराम चौधरी थे। तगाराम के प्रचार-प्र्रसार में सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा यहां आए थे और उन्होंने गांधी चौक में सभा को संबोधित किया था।
और इधर...
वीके सिंह की सभा
शिव. उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में केंद्रीय मंत्री की सभा आयोजित होगी भाजपा जिला उपाध्यक्ष खंगारसिंह सोढा ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के बाद कस्बे के जोरानाडा सड़क के किनारे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की सभा आयोजित होगी जिसमें जिसमें भाजपा प्रत्याशी सहित कई पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।





No comments:
Post a Comment