श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव में इस बार सवा 19 लाख कुल वोटर है। इसमें 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 38 हजार से अधिक है। ऐसे वयोवृद्ध मतदाताओं की संख्या युवाओं के वोटरों से काफी कम है। संसदीय क्षेत्र में विधानसभा एरिया की नजर में इन वयोवृद्ध की संख्या का आकलन किया जाएं तो रायसिंहनगर में सबसे अधिक मतदाता है।
रायसिंहनगर में 80 प्लस आयु वर्ग के वोटर 5416 है। वहीं सबसे कम सूरतगढ़ विधानसभा में है। इस विधानसभा में 3617 वोटर है। ऐसे मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने और ले जाने के लिए संबंधित मतदाता के परिवारिक सदस्यों के अलावा प्रमुख दलों के प्रत्याशी के समर्थक भी वोट पोल कराने में सक्रियता दिखाते है। हालांकि निर्वाचन विभाग ने इन वयोवृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर सहायता के लिए वॉलीयिंटर की व्यवस्था कराने के आदेश किए है।
इधर, जिला निर्वाचन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस लोकसभा में पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या 50 हजार से अधिक है। लोकसभा क्षेत्र में इस बार 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 50 हजार 681 है। इसमें सादुलशहर में 5138, श्रीगंगानगर में 4811, श्रीकरणपुर में 5821, सूरतगढ़ में 5304, रायसिंहनगर में 11 हजार 25, संगरिया में 5040, हनुमानगढ़ में 6024 और पीलीबंगा विधानसभा में 7518 वोटर है।
80 प्लस के वोटरों का गणित
विधानसभा का नाम आयु 80 प्लस कुल वोटर
सादुलशहर 4614 219997
श्रींगंगानगर 3907 224813
करणपुर 5007 225871
सूरतगढ़ 3617 231692
रायसिंहनगर 5416 247522
संगरिया 4408 233090
हनुमानगढ़ 4533 273581
पीलीबंगा 4652 272444
कुल योग 38154 1928990





No comments:
Post a Comment