~दोपहर बारह बजे तक सडक़ों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम
श्रीगंगानगर.
इलाके में रविवार शाम आंधी और वर्षा के बाद सोमवार को मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी। सुबह दिन की शुरुआत सुहानी थी तो लगा कि मौसम भी खुशगवार ही रहेगा लेकिन धूप निकली तो यह इसके बिलकुल विपरीत नजर आया। दोपहर बारह बजे तक तो सडक़ों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम हो गई। लोग घरों से निकले भी सिर और चेहरा ढककर। दोपहर में बाजार में आवाजाही बेहद कम थी।
आमतौर पर ग्राहकों से अटे रहने वाले गोलबाजार में दोपहर के समय बेहद कम वाहन नजर आ रहे थे। यही हालात शहर की अंदरूनी कॉलोनियों के थे वहां तो लगभग सन्नाटा ही पसरा था। गर्मी के कारण शहर में सुखाडिय़ा सर्किल सहित कई प्रमुख इलाकों में शीतल पेय और आइसक्रीम की अस्थाई दुकानें सजने लगी है। इसके साथ ही छाछ, दही, शीतलपेय आदि की बिक्री में भी तेजी आई है।





No comments:
Post a Comment