Breaking News
recent

सदस्यों ने दिए सुझाव

गंगापुरसिटी . राम जन्म महोत्सव शोभायात्रा व अम्बेडकर जयन्ती के मद्देनजर शुक्रवार को कोतवाली थाने में सीएलजी सदस्यों व शांति समिति की बैठक हुई।


इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उपखंड अधिकारी विजेन्द्र मीना, पुलिस उपाधीक्षक प्रतापमल, तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा व कोतवाली थाना प्रभारी रमेशसिंह ने शांतिपूर्वक व सदभाव के साथ आयोजन पर जोर दिया। इस दौरान सदस्यों ने भी शांति व सदभाव के साथ कार्यक्रम आयोजन की बात कहते हुए विभिन्न सुझाव प्रदान किए। विहिप व बजरंग दल के सुरेश सैंगर, संतोष खेड़ापति आदि ने यात्रा मार्ग में गढ्डे भरवाने व बिजली तारों को ऊंचा कराने का सुझाव दिया।

वेद प्रकाश मंगल ने मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या पर ध्यान आकृष्ट किया। बैठक में व्यापार महासंघ अध्यक्ष कृष्णकुमार झाम, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, नीरज खंडेलवाल, सूरज गर्ग, हाकिमसिंह हाडा, दीपक सिंह नरूका, कैलाश सिंहल, जल्लो भाई, डॉ. सरिता बंसल, रामस्वरूप टटवाल, घनश्याम मिश्र आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.