Breaking News
recent

अजमेर गैंगरेप: होटल से बाइक पर कर रहे था पीछा, पढ़ें यह पूरी कहानी..

अजमेर.

गुजराती युवती से सामूहिक बलात्कार (Rape case) के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में पुलिस को अभी तीन आरोपियों की तलाश है। पुलिस पूर्व में तीन जनों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थानाप्रभारी गोमाराम ने बताया कि 11 अप्रेल को गुजरात की युवती का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार मामले में फरार चल रहे जयपुर रोड घूघरा घाटी निवासी राहुल भाटी उर्फ रोनी पुत्र राकेश माली, बोराज गांव निवासी सोनू पुत्र प्रतापसिंह रावत को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व प्रीतम, विशान व हनुमंत उर्फ रोशन को पुलिस गिरफ्तार किया। जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने पकड़े गए राहुल और सोनू को भी बापर्दा रखा है। पुलिस को वारदात में शामिल तीन जनों की अभी तलाश है।

बाइक पर किया था पीछा

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि युवती को होटल से सुभाष नगर कमरे तक लाने के दौरान भी सोनू अपने एक साथी के साथ कार का पीछा कर रहा था। जबकि राहुल कार में युवती के साथ मौजूद था, ताकि कोई बात बिगड़े तो सोनू और उसका साथी संभाल ले। कार चालक उन्हें सुभाषनगर कमरे पर छोडकऱ लौट गया।

यह है मामला

पीडि़ता ने बताया कि वह 10 अप्रेल को पालनपुर से बस से अजमेर पहुंची। परबतपुरा बायपास पर कार में मिले युवक ने उसको होटल तक लिफ्ट दी। कार चालक ने ही उसको 700 रुपए में दरगाह के पास कमरा दिलवाया। शाम को उसने दरगाह चलने के लिए फोन कर बुलाया तो वह कार लेकर आया और उसको दूसरी गाड़ी से ड्राइवर व एक लडक़े के साथ दरगाह के लिए रवाना कर दिया। कार में सवार युवक उसको दरगाह ले जाने के बजाए सुभाष नगर स्थित एक कमरे पर ले गए। जहां पहले 5-6 युवक मौजूद थे जो शराब पी रहे थे। आरोपियों ने उसको भी जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। सुबह होश आने पर खुदको अस्पताल में पाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.