नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत घरेलू शेयर बाजार के लिए शानदार रही है। वित्त वर्ष 2019-20 के पहले दिन ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी बीएसई सेंसेक्स 39,115.57 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 11,600 के पार रहने में कामयाब रहा। 1 अप्रैल को बाजार में इतनी तेज बढ़त के कई कारण रहे। एक तरफ कई हैवीवेट कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी दर्ज की गई वहीं, दूसरी तरफ वैश्विक बाजार ने भी पिछली तिमाही के अंतिम कारोबारी दिन शानदार प्रदर्शन किया। इन्ही फैक्टर्स का असर सेंसेक्स व निफ्टी में बढ़त के तौर पर देखने को मिला। सप्ताह के पहले दिन कारोबार के बाद बीएसई सेंसेक्स 164 अंक चढ़कर 38,837 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, बैंक निफ्टी 32 अंकों की तेजी के साथ 11,655 के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी खरीदारी
दिनभर के कारोबार के दौरान मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 118 अंकों की तेजी के साथ 15,145 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का ही मिडकैप इंडेक्स 76 अंकों की तेजी के साथ 15,555 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में तेजी का असर सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 62 अंकों की बढ़त के साथ 18,321 के स्तर पर बंद हुआ।
क्या रहा सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
दिनभर के कारोबार के बाद अधिकतर सेक्टोरियल इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। बढ़त के साथ बंद होने वाले सेक्टर्स में ऑटो, कैपिटल गुड्स, फार्मा, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस, पीएसयू और टेक के शेयर्स शामिल रहे। गिरावट वाले सेक्टर्स पर नजर डालें तो इसमें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी सेक्टर्स शामिल रहे। बैंक निफ्टी में सुबह की शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली, लेकिन कारोबार के अंत में यह भी लाल निशान पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी सोमवार को 106 अंकों की गिरावट के साथ 30,320 के स्तर पर बंद हुआ।
इन दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में रही तेजी
आज कई हैवीवेट कंपनियों के स्टॉकस में तेजी देखने को मिली। बढ़त के साथ टाटा मोटर्स , हिंडाल्को मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजी, वेदांता, और भारती एयरटेल के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। इनमें 2.57 फीसदी से लेकर 7.52 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं, लाल निशान पर बंद होने वाली दिग्गज कंपनियों की बात करें तो इसमें जी एंटरटेनमेंट, यूपीएल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी के स्टॉक्स तेजी रही।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।





No comments:
Post a Comment