बेतरतीब टेम्पो संचालन बना ‘टेंशन’
मार्गपर गलत दिशा में दौड़ते
दुर्घटना की बनी रहती आशंका
धौलपुर. गुलाब बाग से लेकर रोडवेज डिपो तक टैम्पो संचालन राहगीरों के साथ पुलिस-प्रशासन तक के लिए टेंशन बन गए हैं। रोडवेज बस स्टैण्ड, चौपड़ा मंदिर, रोडवेज डिपो, ओवरब्रिज के पास तथा गुलाब बाग चौराहे पर टैम्पो बेतरतीब खड़े रहते हंै। वहीं गलत दिशा में टैम्पो दौड़ाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थिति यह है कि गुलाब बाग से रोडवेज बस स्टैण्ड जाने के लिए टैम्पो चालक चौपड़ा मंदिर मार्ग पर जीरौली फाटक होते हुए आने के बजाय गुलाब से गलत दिशा में चलते हुए रोडवेज बस स्टैण्डपहुंचते हैं। इससे सामने से आने वाले वाहन चालकों से भिडऩे का खतरा मंडराता रहता है। लेकिन इसे लेकर न तो यातायात पुलिस गंभीर है और ना ही परिवहन विभाग। इस कारण टैम्पो चालकों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं।
हाइवे पर भी सरपट दौड़ते टैम्पो:
ऐसा नहीं है टैम्पो चालक सर्विस रोड पर ही गलत दिशा में चलते हंै, वे हाइवे से सर्विस रोड पर उतरने के लिए बनाए गए कट से हाइवे पर चढकऱ सरपट दौड़ते हैं। इसके पीछे प्रमुख कारण हाइवे पर निजी वाहनों द्वारा सवारियों को उतारना है। जिसके लालच में वे टैम्पो को हाइवे पर ही गलत दिशा में भगाकर बस के सामने खड़ा कर देते हैं। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
बनते हैं जाम का कारण
बस स्टैण्ड तथा आसपास सडक़ पर खड़े रहने वाले टैम्पो जाम का भी कारण बनते हैं। वे दुकानों के आगे टैम्पो खड़ा कर देते हैं। पहले तो दुकानदार ही अपने सामान को सडक़ पर रखकर अतिक्रमण कर रखते हैं। इसके बाद सवारियों के इंतजार में टैम्पो चालक टैम्पो खड़ा कर देते हैं। इससे सडक़ मार्ग संकरा हो जाता है। इस दौरान बड़ा वाहन निकलने के दौरान जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं धूलकोट तिराहे पर तो दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सडक़ पर दोनों तरफ तो वाहनों का आवागमन होता ही है, साथ ही धूलकोट मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालक भी सडक़ पर आते हैं तो दुर्घटना की आशंका रहती है।
यातायात पुलिस तैनात, लेकिन कार्रवाई नहीं:
गुलाब बाग चौराहे पर यातायात पुलिस की गुमटी होने तथा जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद वे इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। न तो इन्हें गलत दिशा में जाने से रोका जाता है और ना ही उनके चालान काटे जाते हैं। इस कारण टैम्पो चालक भी बेपरवाह होकर टैम्पो संचालन करते हैं।





No comments:
Post a Comment