Breaking News
recent

सीमांत गांवों में बढ़ रहे मेडिकल नशे पर पुलिस की कारवाई, कार सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खाजूवाला. सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में लगातार बढ़ रहे मेडिकल नशे पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए खाजूवाला पुलिस ने सोमवार देर रात दो अपराधियों को गिरफ्तार कर एक एल्टो कार जब्त की है। एसएचओ विक्रम चौहान ने बताया कि अल्टो कार में कृष्णलाल पुत्र भागीरथ जाति बिश्नोई (50) निवासी चक 8 एसएसएम सियासर चौगान व लीलू उर्फ सुनील पुत्र रामनारायण बिश्नोई 40 वर्ष 17 केवाईडी निवासी अल्टो कार में नशीली दवाईयां लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम ने रावला तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान अल्टो कार को रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने 17 केवाईडी सड़क पर कार को भगाया।

 

 

पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रुकवाया और आरोपियों से भागने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर कार की तलाशी ली तो उसमें 1320 नशीली टेबलेट बरामद हुई। पुलिस ने नशीली दवाईयां जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार इन दोनों आरोपियों से पुलिस ने गहन पूछताछ की तो नशीली टेबलेट्स को लेने व बेचने वालों का भी खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन और लोगों को भी राउंडअप किया है जिनसे पुछताछ जारी हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.