उदयपुर . गत मंगलवार को आए अंधड़ (rainfall with tornado) से जिले के कई हिस्सों में पेड़ और विद्युत पोल धराशायी हो गए। इससे जिले में सैंकड़ों गांव अब भी अंधेरे में डूबे हुए है। श्रमिक नहीं मिलने से लाइनें अब तक दुरस्त नहीं हो सकी है। विद्युत निगम के बडग़ांव क्षेत्र में 70 पोल क्षतिग्रस्त हुए जिन्हें पांचवें दिन बाद भी दुरुस्त नहीं किया जा सका। क्षेत्र के 6 गांव गत चार दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी यह पूछने पर निगम का जवाब है कि श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति करवाने की कोशिश करेंगे। ईसवाल जीएसएस से जुड़े कठार, तुला, बाघेला का गुड़ा, मारूवास, कुंडाल, जाखड़ों की भागल गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। पांच दिन से बिजली नहीं मिलने से इन गांवों में पानी के पम्प नहीं चल रहे हैं। मोबाइल डिस्चार्ज हो चुके हैं जिससे संवाद कट चुका है। जिन परिवारों में इन दिनों में शादियां थी, उन्हें काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा।
100 से ज्यादा गांव अब भी अंधेरे में
फलासिया . फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र में 100 से ज्यादा गांव पिछले 5 दिन से अंधेरे में है । जिससे भीषण गर्मी में में ग्रामीण बेहाल है, वहीं वाटर पम्प, आटा चक्की, कूलर, पंखे आदि बंद पड़े हैं। वही सोम व पानरवा चिकित्सालयो में डीफ्रिज बन्द होने से दवाइयों व वेक्सिन को अन्य जगह शिफ्ट करना पड़ा। इधर, निगम अधिकारियों का कहना है कि अंधड़ से 80 के लगभग विद्युत पोल धराशायी हुए है। फलासिया पंचायत समिति में 17 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है। वही 15 से 25 किलोमीटर तक लम्बी लम्बी लाइने है। हमारे पास स्टॉफ की कमी होने के बावजूद 15 फीडर इंचार्ज 24 घन्टे सेवा दे रहे हैं । हमने लगभग एक दर्जन मुख्य गांवों की विद्युत सप्लाई शुरु कर दी है। शेष गांवों में रविवार दोपहर तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
पांचवें दिन भी भी कई गांवों में नहीं हुई बिजली बहाल
झाड़ोल. उपखण्ड क्षेत्र में पाच दिन पूर्व आए तूफान के बाद शनिवार को पांचवें दिन भी कई गांवों में बिजली बहाल नहीं हुई। कई जगह फाल्ट नहीं मिल रहा है तो कई जगह पोल भी खड़े नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में आधे गांवों में लाइट आ रही है वहीं आधे अंधेरे में है। जिससे गांवों मेंं पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। करेल्यारी गांव में पटवार मण्डल से लक्ष्मी नारायण मन्दिर क्षेत्र में पांच दिन से लाइट नहीं है। इस क्षेत्र के सैकड़ों घरों मेंं अन्धेरा छाया हुआ है दूसरी ओर सदर बाजार में लाइटे जल रही है। डैया-अम्बासा क्षेत्र में पांच दिन से बिजली बहाल नहीं हो पाई है। गेजवी के दर्जनों गांवों में अब तक बिजली बंद है। निगम कर्मचारियों की ओर से दिन रात कार्य करने के बावजूद पांच दिन से सैकड़ों गांव अब भी अन्धेरे में है।
इनका कहना....
श्रमिक नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। जल्द इन गांवों में बिजली बहाल करने की कोशिश है। मेरे क्षेत्र में 70 विद्युत पोल अंधड़ में गिर गए थे। - रमेश सोनी, एक्सईएन, विद्युत निगम





No comments:
Post a Comment