Breaking News
recent

सरहद पर लोकतंत्र उत्सव, आमजन को मतदान का संदेश

बाड़मेर। पश्चिमी सरहद पर शनिवार को सैकड़ों युवा मतदाताओं ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ लोकतंत्र उत्सव मनाते हुए आमजन को मतदान का संदेश दिया।
इस अवसर पर सामान्य केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने कहा कि पश्चिमी सीमा पर इस तरह के अनूठे आयोजन की बदौलत देश के विभिन्न कोनों तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचेगा।

कोई भी मतदाता मतदान करने से नहीं चूके, इसके लिए समन्वित रूप से प्रयास किए जाएं। उन्होंने इस दौरान धरती हमरी गढ़वाली गीत की प्रस्तुति देते हुए कहा कि हमेशा बेहतरीन कार्य करने का प्रयास करें। डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने हे जवान तथा मांगीदान बारहठ ने मन के भाव कविता की प्रस्तुति दी।

द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने उजास स्काउट रोवर रेंजर, एनसीसी कैडेटस, जयनारायण व्यास महिला बीएड कालेज की छात्राओं को कॅरियर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल में महिलाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर हैं।

केक काटकर मनाया उत्सव

इस दौरान मुनाबाव स्थित कांफ्रेस हाल में सामान्य केन्द्रीय पर्यवेक्षक, सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी आदि ने लोकतंत्र उत्सव 2019 मतदान अवश्य करें, केक काटकर मतदान का संदेश दिया।

इस दौरान भारत का 150 गुना 90 फीट का नक्शा बनाकर बाड़मेर जिले के मतदाताओं से मतदान की अपील की। समारोह में सीमा सुरक्षा बल के राजेश कुमार, विपिन राव, पुष्पेन्द्रसिंह, कमल सिंहल, हितेश आचार्य, अनिल सुखानी आदि उपस्थित रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.