Breaking News
recent

आंख मारकर सबको दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश से हो गई इतनी बड़ी गलती, यूजर्स भी हैं हैरान

मलयालम एक्ट्रेस Priya Prakash Varrier ने अपने डेब्यू से पहले ही पॉपुलर हो गई थी। प्रिया प्रकाश के महज कुछ ही मिनट का आंख मारने वाले वीडियो ने उन्हें रोतों-रात सुपरस्टार बना दिया था। प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिस उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस बार शायद उनकी नई तस्वीर उनके फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आई। जिसके बाद वे यूजर्स के निशाने पर आ गई।

Priya Prakash Varrier

बता दें कि हाल ही में प्रिया प्रकाश ने एक परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन किया। इस दौरान कराए गए फोटोशूट की तस्वीरें प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लेकिन इसे शेयर करते हुए प्रिया से एक गलती हो गई। दरअसल, प्रिया ने इन तसवीरों को शेयर करते हुए ब्रैंड के पीआर टीम द्वारा दिए गए जैनरिक कैप्शन को कॉपी-पेस्ट कर पोस्ट कर दिया।

Priya Prakash Varrier

प्रिया प्रकाश ने कैप्शन में लिखा था- "Text content for Instagram and Facebook". प्रिया ने इस कैप्शन को बिना एडिट किए ही पोस्ट कर दिया। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.