सूरवाल. लोकसभा चुनाव को मद्देनजर जिला परिवहन विभाग द्वारा निजी वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। सोमवार को क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक महेश मधुकर के निर्देशन में वाहनों को अधिग्रहण किए जाने की कार्रवाई की गई। परिवहन निरीक्षक मधुकर ने बताया कि सोमवार शाम तक 120 वाहनों का अधिग्रहण किया गया। इससे पूर्व भी अधिग्रहण की कार्यवाही की गई।
परीक्षा दस को
सवाईमाधोपुर. कक्षा पांच प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन के लिए 10 अप्रेल को संस्कृत विद्यालयों की संस्कृत अतिरिक्त विषय परीक्षा के साथ उर्दू अतिरिक्त विषय पढऩे वाले विद्यार्थियों की उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रभारी व व्याख्याता दिनेशचंद शर्मा ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक रहेगा।
पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत
मानपुर. सिकराय-गंगापुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बाइक सवार पेड़ से टकराने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मोहम्मद उमर निवासी गंगापुर अपने ***** की शादी समारोह में आया हुआ था। सोमवार दोपहर वापस गंगापुर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। मोर गांव के पास अचानक मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई।





No comments:
Post a Comment