Breaking News
recent

सात साल की मासूम को अकेला देखा और करने लगा अश्लील हरकतें

गांव दो वी के एक मकान मे खाना मांगने आए एक बाबा दिखने वाले व्यक्ति ने घर की सात वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकतें की। अचानक इस तरह के व्यवहार से पीडि़त बालिका जब जोर जोर से चिल्लाई तो घर के अंदर से उसकी मां दौड़ी आई, जिसे देखकर यह व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। जिसे बाद में ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने पीडि़त बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है । थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार पूनिया ने बताया कि गांव दो वी में काले कपड़े पहने एक व्यक्ति एक घर में आया और भोजन की मांग की । घर की महिला ने उस पर दया करते हुए सात वर्षीय बेटी को पानी पिलाने के लिए बाबा के पास भेज दिया और खुद खाना लाने घर के अंदर चली गई। बाबा ने पानी लेकर आई इस बच्ची को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा । इससे डरी बालिका चिल्लाने लगी । आवाज सुनकर जब उसकी मां आई तो आरोपी उसे देखकर भाग खड़ा हुआ ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। काले कपड़े पहने इस व्यक्ति को गांव 10 एस की रोही में ग्रामीणों ने पकड़ लिया । ग्रामीणों ने उसकी पहचान भी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी इस तरह के कई मामलों में पहले भी पिट चुका है। वह नशे का आदी है और आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई थानों में पोस्त आदि नशे से संबंधित मामले दर्ज है । आरोपी का नाम बूटा सिंह पुत्र नेक सिंह रमदासिया है। उसकी आयु 55 वर्ष बताई गई है। वह भटिंडा के गांव देयोन थाना का रहने वाला है । पता चला है कि आरोपी की बुआ गांव 10 एस में रहती है । आरोपी क्षेत्र में कई स्थानों पर घूमता रहता है । नजदीक के गांव तीन वी में भी कुछ दिन पहले उसे देख गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.