Breaking News
recent

बेकाबू ट्रेलर ने बिंदौली में शामिल बच्चों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल, कोहराम में बदली खुशियां

 

गुलाबपुरा. क्षेत्र के भादवों की कोटड़ी गांव में शादी समारोह में निकल रही बिंदौली के दौरान टे्रलर चालक ने मंगलवार रात को तीन बच्चों को चपेट में ले लिया। इससे एक मौत हो गई जबकि दो जने घायल हो गए। घायलों को गुलाबपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया और मृतक के घर कोहराम मचा।


जानकारी के अनुसार भादवों की कोटड़ी में शादी समारोह था। इस दौरान रात में बिंदौली निकाली जा रही थी। इस दौरान तेज गति से आ रहे टे्रलर ने बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में बारह वर्षीय अंकित की मौत हो गई। दो बच्चे घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर गुलाबपुरा पुलिस वहां पहुंची।

 

 

भाई की शादी से लौटते युवक की कुचलने से मौत

 

भीलवाड़ा. भाई की बारात रवाना करवा मोटरसाइकिल से नांदसा लौट रहे युवक की कारोही क्षेत्र के रामकुड़ी चौराहे पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में कोहराम में बदल गई। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

कारोही थानाप्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि नांदसा का दिनेश कुमार पारीक (३६) छोटे भाई की शादी में बारात लेकर मंगरोप क्षेत्र के महेशपुरा गया था। बुधवार को शादी सम्पन्न होने के बाद बारात रवाना हो गई और दिनेश बाइक से नांदसा लौट रहा था। रामकुडी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कारोही पुलिस पहुंची। उसे महात्मा गांधी अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने मृत बताया। मृतक के पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान हुई। हादसे की सूचना मिलते ही दिनेश के घर कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना पर लोग एमजीएच पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.