Breaking News
recent

उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

भगवतगढ़. आस्थाधाम श्री इटावा बालाजी महाराज मंदिर में चैत्र नवरात्रा के अवसर पर रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रा के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रोशनी से सजाया गया है तथा बालाजी महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई। नवरात्रा के अवसर पर बड़ी दूर-दूर से सैकड़ों श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अनेक श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए मंदिर में बालाजी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा रामायण तथा हनुमान चालीसा के पाठ किए जा रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का विशेष प्रबन्ध किया गया है।


भंडारे का आयोजन
नवरात्रा के अवसर पर श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से बालाजी के दर्शनार्थ पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए छह अप्रैल से लगातार नि:शुल्क भंडारा चलाया जा रहा है। भंडारे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी जिमाई जा रही है। भण्डारा 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा।


रामलीला का हो रहा है मंचन
नवरात्रा के अवसर पर बालाजी सेवा ट्रस्ट की ओर से रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है। गत छह अप्रैल से शुरू हुई रामलीला का समापन चौदह अप्रैल को होगा। श्री राम कृष्ण कृपा मण्डल वृंदावन के कलाकारों द्वारा संचालित रामलीला में रोजाना रात्रि आठ बजे से विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जा रहा है। गुरुवार रात्रि को रामलीला में भगवान राम के वनवास के दौरान केवट द्वारा भगवान को नाव से गंगा नदी पार करवाने के दौरान श्री राम और केवट के बीच हुए संवाद को प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। इसके अलावा भगवान का चित्रकूट पर रात्रि विश्राम एवं ऋषि मुनियों से भेंट आदि को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।


मित्रपुरा. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की शोभायात्रा शनिवार को शाम 7 बजे श्री बालाजी के मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पिंटू गोयल ने बताया कि शोभायात्रा मुख्य बाजार से होती हुई शिवजी मोहल्ला गणेश मंदिर होती हुई वापस बालाजी के मंदिर पर पहुंचेगी। वहां पर भगवान राम की महाआरती की जाएगी। वहीं प्रसाद वितरण किया जाएगा जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने एवं भगवान राम के भक्तों ने भव्य तैयारियां की हैं, जिसमें क्षेत्र से सैकड़ों लोग भगवान श्री राम की शोभायात्रा में हिस्सा बनते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.