Breaking News
recent

एक सप्ताह तक मोबाइल वैन गांवों में जगाएगी विधिक अलख

गंगापुरसिटी . बामनवास में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में आगामी एक सप्ताह तक मोबाइल वैन के माध्यम से गांवों में विधिक अलख जगाई जाएगी। वैन का संचालन स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में किया जाएगा। समिति की ओर से निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार यह मोबाइल वैन गांवों में पहुंचेगी तथा ग्रामीणों को विधिक जानकारी के साथ विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अपडेट कराएगा।


सोमवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में मजिस्ट्रेट मनमोहन चंदेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया गया। पहले दिन वैन ग्राम पंचायत पट्टीकलां एवं पट्टीखुर्द में पहुंची। वैन का संचालन बाल विवाह रोकथाम अभियान एवं विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पीठासीन अधिकारी मनमोहन चंदेल ने बताया कि आगामी कार्य दिवसों में मोबाईल वैन पिपलाई, खेड़ली, बिछौछ, बिंजारी, मांदलगांव, सीतौड़ भट्टा तथा कोयला गांवों में जाकर केन्द्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मोबाइल वैन को रवाना करते समय सहायक अभियोजन अधिकारी सीता शर्मा, बार संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, लालूराम शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, रामसिंह मीना एवं योगेश कुमार शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.