- बूंदी के कुंभा स्टेडियम में लगे मेगा ट्रेड फेयर में जमा रंग
बूंदी . शहर के लोगों के लिए छुट्टी का दिन फन-डे बन गया।परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती का शहरवासियों ने यहां कुंभा स्टेडियम में लगे मेगा ट्रेड फेयर में जमकर आनंद लिया। छुट्टी का दिन होने से महिलाएं, बच्चे और युवतियों की खासी भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर खूब आनंद लिया।
ट्रेड फेयर में ऑनलाइन मिलने वाली स्टीम प्रेस व रोस्टेड नमकीन लोगों को उपलब्ध हुए। जो लोगों को काफी पसंद आए। ट्रेड फेयर में लगभग सवा सौ स्टॉलें लगी है। जिसमें पिकनिक के लिए हैंगिंग झूला, बांस का फर्नीचर, खादी हैण्डलूम, पिकनिक टेबल, लकड़ी के गिफ्ट आइटम, स्पेशल ब्रांडेड टी-शर्ट, टीवी कवर, खिलौने, घरेलू उपयोग के सामान सहित विभिन्न तरह के उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
बच्चों की हो गई मौज
ट्रेड फेयर बच्चों के लिए सबसे खास रहेगा। यहां आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए भूत बंगला शुरू हो गया है। इसके अलावा ब्रेक डांस झूला, पानी की बोट सहित कई झूले बच्चों व बड़ों को रोमांचित करेंगे।





No comments:
Post a Comment