Breaking News
recent

अटल सरकार में मंत्री और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं हैं जसकौर मीणा, जानें पूरा पॉलिटिकल करियर

दौसा। आखिरकार भाजपा ने दौसा लोकसभा सीट Dausa Lok Sabha Seat से अपना प्रत्याशी घोषित कर ही दिया। इस सीट पर प्रत्याशी के नाम पर कई दिनों से मंथन चल रहा था, लेकिन सहमति नहीं बन पा रही थी। रविवार को पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहीं जसकौर मीना Jaskaur Meena के नाम का एलान कर दिया। जसकौर का मुकाबला कांग्रेस की सविता मीणा Savita Meena से होगा।

बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया में जसकौर मीणा को दौसा से जसकौर मीणा को उम्मीदवार बनाए जाने की खबर वायरल हो गई थी। भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने तो जसकौर मीना की फोटो लगाकर उनको दौसा सीट से चुनाव लड़ने पर बधाई भी दे दी थी। हालांकि विवाद बढ़ा तो आनन फानन ट्वीट हटा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि जसकौर के भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर के साथ अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं, जिनका फायदा जसकौर को मिला है।

'माथापच्ची' के बाद दौसा सीट पर BJP प्रत्याशी का हुआ ऐलान, जसकौर मीना होंगी प्रत्याशी


जसकौर मीना का राजनीतिक सफर (Jaskaur Meena Political Career)
दौसा के मंडावरी में 3 मई 1947 को जन्मीं जसकौर ने राजस्थान विश्वविद्यालय से एमए, बीएड किया है। जसकौर मीना पूर्व केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री (1999-2004) रह चुकी हैं। सवाईमाधोपुर सीट से लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जसकौर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रही है। लंबे समय तक केन्द्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रही है। 72 वर्षीय जसकौर पूर्व में जिला शिक्षाधिकारी पद पर भी रह चुकी है। जसकौर के बेटी का पति यानी जंवाई आईएएस महाराष्ट्र में कार्यरत है।

 

 jaskaur meena

कांग्रेस ने सविता मीणा को दिया है टिकट
दौसा से कांग्रेस ने विधायक मुरारी लाल मीणा की पत्नी सविता मीणा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा की ओर से जसकौर मीना के अलावा किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी व उनके भाई जगमोहन मीणा के अलावा महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला की पत्नी प्रेम प्रकाश, रामकिशाेर मीणा और एक रिटायर्ड IAS टिकट के दाेवदार थे।

'पत्रिका' ने सूत्रों के हवाले दी खबर में पहले ही बता दिया था कि दौसा सीट से जसकौर मीना ही टिकट की प्रबल दावेदार है। उन्ही का नाम टिकट की रेस में सबसे आगे बताया गया था। लेकिन किराेड़ी समर्थकों की ओर से जसकौर के नाम का विरोध था लिहाज़ा पार्टी रामकिशाेर मीणा के नाम पर भी विचार कर रही थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.