Breaking News
recent

नाम वापसी के बाद फाइनल हुई अलवर लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस समेत इतने प्रत्याशी मैदान मे उतरे, जानिए किसको-कौनसा बैलेट मिला

अलवर. लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की ओर से नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। इनमें प्रमुख प्रत्याशियों में कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह एवं भाजपा के बालकनाथ व बसपा के इमरान खान भी शामिल हैं। नाम वापसी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि नाम वापस लेने के अन्तिम दिन सोमवार को चुनाव मैदान में शेष रहे 11 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।

नहीं लगानी पड़ेगी दूसरी मशीन

अलवर लोकसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे हैं, इस कारण मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों पर एक ही ईवीएम पर्याप्त होगी। एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के नाम अंकित किए जा सकते हैं। इससे ज्यादा उम्मीदवार होने पर ईवीएम में दूसरे बैलेट की जरूरत होती।

चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार में तेजी

चुनाव चिह्नों के आवंटन के बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार में तेजी आने की संभावना है। अभी तक चुनाव चिह्नों का आवंटन नहीं होने से निर्दलीय व अन्य छोटे दलों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में तेजी नहीं ला पा रहे थे। चुनाव चिह्नों के आवंटन के बाद प्रचार में अपने चुनाव चिह्न वाले पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स आदिलगा सकेंगे।

ये बचे चुनाव मैदान में

लोकसभा क्षेत्र अलवर के चुनाव मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों में कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को हाथ, भाजपा के महंत बालकनाथ को कमल, बसपा के इमरान खान को हाथी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अनूप कुमार को चाबी, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अमित जांगिड़ को कोट, पूर्वांचल राष्ट्रीय कांग्रेस के गुलाबसिंह को गैस सिलेण्डर, निर्दलीय अमित कुमार गुप्ता को सिलाई की मशीन, निर्दलीय आनंद कुमार सैनी को हीरा, निर्दलीय तिलकराज मुंजाल को गुब्बारा, निर्दलीय पवनकुमार जैन को रबड की मोहर व निर्दलीय मदनलाल को अलमारी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

क्रमांक 1-----बसपा----इमरान खान
क्रमांक2-----कांग्रेस----भंवर जितेन्द्र सिंह
क्रमांक3----भाजपा-----महंत चांदनाथ



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.