Breaking News
recent

परशुराम जयंती को लेकर हुई बैठक

खण्डार. कस्बे के गीता भवन परिसर मेें बनी ब्राह्मण समाज धर्मशाला में परशुराम जयंती को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता समाज के जगदीश पाठक ने की। इसमें परशुराम जयंती मनाने पर विचार विमर्श किया गया। ब्राह्मण समाज सेवा समिति महामंत्री बृजेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज के भामाशाहों को आगे आना होगा। इसके बाद भामाशाहों ने करीब 1 लाख से अधिक रुपए का सहयोग किया। इसके बाद युवामोर्चा के चुनाव करवाए गए। इसमें सर्वसम्मति से अतुल दुबे को युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष को दो दिन में कार्यकारिणी विस्तार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ला, रघुनंदन तिवाड़ी, विमल तिवाड़ी, कमलेश कांकोरिया, सत्यनारायण शास्त्री, ओमप्रकाश शर्मा,भरत डूंगरी, महेश कांकोरिया आदि मौजूद थे।

सुंदरकांड पाठ आयोजित
सवाईमाधोपुर. योग सेवा दल समिति के तत्वावधान में मंगलवार को संत अमित सारस्वत तिराहे के पास स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में अखण्ड संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। यह जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष राजेश सैनी ने दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.