झूलेलाल जयंती पर निकाली शोभायात्रा
खेतड़ी. सिंधी समाज के तत्वावधान में शनिवार को सिंधी समाज गुरुद्वारे में झूलेलालजयंती समारोह मनाया गया। समाज के मुखी जयरामदास होतचंदानी ने बताया कि प्रात: गुरुद्वारे में भगवान झूलेलाल की पूजा की गई। इसके पश्चात सत्संग हुआ। दोपहर में लंगर का हुआ तथा रात्रि में गाजे-बाजे के साथ भगवान झूलेलाल की ज्योति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गुरुद्वारे से प्रारम्भ हो प्रमुख मार्गो से होते हुए पन्नासर तालाब तक गई तथा पन्नासर तालाब में ज्योति प्रवाहित करने के पश्चात शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में समाज के नंदू चतवानी,कन्हैयालाल,हरीराम मोहनानी, राजू चंचलानी, डेनी चंचलानी, श्यामलाल सिंधी, हरीश कुमार चंचलानी, मुरलीधर छबलानी, चंदू चंचलानी, सुनिल, सुभाष सहित सिंधी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया गया।
भण्डारे के साथ हनुमान महोत्सव का समापन
खेतड़ी. कस्बे के वार्ड 13 स्थित जेलवाले हनुमान मन्दिर में रविवार को भण्डारे के साथ दो दिवसीय हनुमान महोत्सव का समापन हुआ। रविवार को प्रात: अखण्ड रामायण पाठ के समापन के साथ हवन व महाआरती का आयोजन हुआ तथा दोपहर में भण्डारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि किशनलाल कुमावत, ज्योति जांगिड़, कमलेश शर्मा, पूनम शर्मा, रघुनंदन शाह, अशोक शर्मा, सुमन शर्मा, ओमप्रकाश, सोनू सेन थे। इस अवसर पर पंडित गोपाल शर्मा के सानिध्य में आयोजित यज्ञ की पूर्णा आहुति मे अजीत सिंह तंवर, नंदकिशोर बबेरवाल, सुभाष बबेरवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जीणमाता का निशान रवाना
खेतड़ी. जीणमाता भक्तों का संघ रविवार को नगर परिक्रमा के साथ गौरिया (सीकर) के लिए रवाना हुआ। कस्बे के वार्ड एक से भक्त रामवतार सैनी के सानिध्य में दर्जनों भक्तों ने निशान की गाजे गाजे के साथ नगर परिक्रमा कर गौरिया के लिए रवाना किया। निशान पंचमी को जीणमाता के चढाया जाएगा। इस नगर परिक्रमा में भक्त लालाराम सैनी, शिवपाल सैनी, रविन्द्र सैनी, लीलाराम,अशोक कुमार सैनी नानूवाली बावड़ी, जीवनराम कुमावत, योगेश, श्यामलाल सैनी सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
डूंडलोद महोत्सव में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
नवलगढ़. डूंडलोद में गणगौर महोत्सव के तहत नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शनिवार शाम को वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। उमुख्य अतिथि संत जीतनाथ थे। विशिष्ट अतिथि डूण्डलोद जनसेवा समिति के गिरधारी लाल इन्दोरिया, नन्दकिशोर इन्दोरिया, गिरधारी लाल गढ़वाल थे। नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष सचिन इन्दोंरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 टीमें भाग ले रही है। विजेता व उपविजेता टीमों को सोमवार को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर बसन्त कानोडिय़ा, जीवराज यादव, दिनेश मेढ आदि मौजूद थे। रघुवेन्द्र सिंह डूण्डलोद ने बताया कि गणगौर महोत्सव को डूण्डलोद महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को शाम तीन बजे डूंडलोद निवासी व प्रवासियों का नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा। वहीं शाम को गणगौर की शाही सवारी निकाली जाएगी। जो डूण्डलोद किले से रवाना होगी। इससे पूर्व शनिवार रात को कार्यक्रम के तहत मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।






No comments:
Post a Comment